बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती। धोखाधड़ी कर दूसरे के नाम पर जमीन दर्ज कराने के आरोप में सोनहा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी श्यामा देवी पत्नी छत्रपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके माता के नाम से गांव में गाटा संख्या 374 स्थित है। इस गाटा में उनकी मां का नाम दर्ज है। आरोप है कि विपक्षियों ने साजिश करके फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया। इसके बाद झूठी गवाही देकर उनकी मां के नाम दर्ज जमीन को प्यारी देवी के नाम पर दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर हरिहरपुर की रहने वालीं प्यारी देवी, गंगाराम कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार और कमदा निवासी धर्मेन्द्र चौधरी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना एसएसआई द्वारिका प्रसाद चौधरी को सौंपी गई ह...