संभल, मई 21 -- सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने और पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर धमकाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने की घटना कैलादेवी थानाक्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर की है। यह भी पढ़ें- पत्थरबाजी और धमकी मामले में सात नामजदजमीन की बिक्री कैलादेवी थानाक्षेत्र के गांव सौंधन मोहम्मदपुर निवासी बुजुर्ग वीरेंद्र ने अपनी भूमि में से करीब 73.19 वर्गमीटर जमीन कमलेश निवासी सौधन मौहम्मदपुर व कुमरवती पत्नी दिनेश कुमार निवासी कैमा को बेची थी। ग्राम प्रधान पति अरविन्द व गांव के देवी सिंह, मुनेश, शिशपाल व रिशिपाल निवासी सांथलपुर अमरोहा ने भूमि को हड़पने के उद्देश्य से जालसाजी कर भूमि को मुनेश कुमार से देवी सिंह व अरविन्द के हक मे पंजीकृत बैनामा 03 जनवरी 2024 और 09 जुलाई 2025 को करा लिया। शिशपाल...