मथुरा, मई 4 -- थाना छाता पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर छह नामजदों के खिलाफ धोखाधड़ी से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन हड़पने के आरोप में छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रभारी निरीक्षक छाता उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार शाम न्यायालय के आदेश पर राजीव बंसल निवासी बी-वन, प्रथम तल आईसीआई बैंक के बराबर जनकपुरी, नई दिल्ली के शिकायती पत्र पर धोखाधड़ी कर जमीन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सुधीर शर्मा,रतन अपार्टमेंट, राजू पार्क, खानपुर, दक्षिण दिल्ली, कृष्ण कुमार निवासी सी-वन, राजू पार्क, खानपुर, नई दिल्ली, जगदीश चंद निवासी 37 वी हौज रानी, दक्षिण दिल्ली, संजय कुमार निवासी सी, राजू पार्क, देवली रोड, खानपुर, साउथ दिल्ली, राहुल राज कपूर निवासी जी -वन, सेक्टर-चार, मदनगीर, नई दिल्ली और संतोष भारद्वा...