धोखाधड़ी कर खाते से चार लाख रुपये निकाले
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट की एक सोसाइटी में रहने वाले एक युवक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक साइबर ठग ने पीड़ित के अलग-अलग खातों से चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाले मुलायम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक अंजान नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया और बातों में उलझाकर कुछ जानकारी मांग ली। इसके बाद पीड़ित के एक खाते से तीन लाख रुपये और दूसरे खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.