फरीदाबाद, अप्रैल 8 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को मोबाइल पर फाइल भेजकर उसके क्रेडिट कार्ड से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव साहुपुरा निवासी दुर्गेश सारस्वत ने बताया कि 19 मार्च 2026 को सुबह उनके मोबाइल पर एक फाइल आई, जिसे खोलकर उसमें जानकारी भरने के बाद कुछ नहीं हुआ। इसके कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर दो ओटीपी आए, जिनके माध्यम से 28,187.50 रुपये और 21,525 रुपये की रकम कट गई। पीड़ित के अनुसार इस दौरान कोई कॉल भी नहीं आई। उनके कार्ड का उपयोग कर अमेजन के जरिए खरीदारी की गई। मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...