वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 17 -- यूपी में कोर्ट के आदेश पर कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी और उनकी पत्नी के खिलाफ 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। कन्हैया गुलाटी पर इसे मिलाकर अब तक कुल 99 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। बिथरी चैनपुर क्षेत्र के मोहनपुर उर्फ रामनगर निवासी बादाम सिंह ने कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी पर निवेश के नाम पर 23.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट में शिकायत की थी। बादाम सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के माध्यम से उनकी मुलाकात कन्हैया गुलाटी से हुई थी। आरोप है, कंपनी कार्यालय में कन्हैया और उनकी पत्नी ने निवेश पर बड़े मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद बादाम सिंह ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से 22 लाख रुपये निवेश किया। बादाम सिंह ने अपने बेटे के भी 1.50 लाख रुपये...