सहारनपुर, मार्च 21 -- सरसावा। पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 98,300 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने पोल्ट्री फार्म से फीड के बैग बेच दिए थे। थाना अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया 13 फरवरी को संधू पोल्ट्री फार्म के ब्रांच मैनेजर मुथुन मिश्रा की तहरीर पर अभियुक्त पुनित जायसवाल निवासी मांधोपुर बधाना प्रतापगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था अभियुक्त ने कंपनी अधिकारियों को बिना जानकारी दिए अलग-अलग समय पर कुल 137 बैग मुर्गी दाना उठाकर गायब कर दिया। पुलिस ने 20 मार्च को देहरादून-अंबाला हाईवे अंडरपास के पास अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास धोखाधड़ी से अर्जित 98,300 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया उसने दिसंबर 2025 में रामपुर मनिहारान क्षेत्र के...