धोखाधड़ी: 2 डेरा मंडी की चार एकड़ जमीन के नाम पर 10.80 करोड़ की कथित ठगी
फरीदाबाद, जुलाई 25 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। दिल्ली के डेरा मंडी स्थित चार एकड़ जमीन दिलाने के नाम पर 10.80 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने दो कंपनियों और उनके पूर्व निदेशकों व पदाधिकारियों समेत 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20ए निवासी हरदीप सिंह बंगा ने शिकायत दी थी कि उन्हें दिल्ली के डेरा मंडी स्थित चार एकड़ जमीन का स्वामित्व दिलाने और बिना किसी कानूनी बाधा के रजिस्ट्री कराने का भरोसा दिया गया। आरोप है कि इसी भरोसे पर उनसे वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के नाम पर 10.80 करोड़ रुपये जमा कराए गए। पूरी राशि जमा कराने के बावजूद न तो उन्हें जमीन का हस्तांतरण किया गया और न ही उनकी रकम वापस लौटाई गई। प्राथमिकी में जेसीटी लिमिटेड, फीनिक्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.