जहानाबाद, अप्रैल 16 -- आक्रोशित लोगों ने मुआवजे के लिए की सड़क जाम दो घंटे तक स्टेट हाइवे जाम रहने के कारण लोगों को आवाजाही में हुई परेशानी किंजर, एक संवाददाता किंजर थाना क्षेत्र के एसएच 69 स्थित किंजर पालीगंज पथ में धोखहारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर बुधवार की रात्रि में सड़क के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। गुरुवार की सुबह जब आने जाने वाले लोगों की नजर पड़ी तो, पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद किंजर के प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान सिगोड़ी थाना क्षेत्र के बैरियाना ग्राम निवासी गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार की सुबह मृतक के परिजनों एवं गांव वाले लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एसएच 69 को जाम कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.