मुंगेर, अप्रैल 21 -- धरहरा, एक संवाददाता। मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा के दूसरे दिन कथावाचक गरुनैश महाराज ने शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने प्रवचन में उन्होंने शिवमहापुराण के इस महत्वपूर्ण प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। कथावाचक ने कहा कि यह प्रसंग हमें सिखाता है कि सच्ची निष्ठा, धैर्य और विश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव का सरल और विरक्त स्वभाव तथा माता पार्वती का समर्पण, गृहस्थ जीवन के आदर्श का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि जीवन में कठिनाइयों के बीच भी यदि मन में आस्था और संयम बना रहे, तो ईश्वर की कृपा अवश्य प्राप्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.