धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, धैया की 18वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर समिति की ओर से विशेष हवन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा-अर्चना की। हवन के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा तथा श्रद्धालु मां दुर्गा के जयकारे लगाते नजर आए। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही और सभी ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। समिति के सचिव ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...