धनबाद, मई 3 -- बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में बौद्ध धम्म उपासकों और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अनुयायियों की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में धैया स्थित लाहबनी के आंबडेकर क्लब में मोहल्लावासियों के सहयोग से बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर धम्म यात्रा भी निकाली गई। प्रतिमा का अनावरण बोधगया से आए बौद्ध भिक्षुओं ने त्रिशरण और पंचशील पाठ के साथ किया। कार्यक्रम में बुद्ध वंदना के बाद उपस्थित लोगों को भगवान बुद्ध के शांति, भाईचारा और मानवता का संदेश दिया गया। अतिथियों में दिलीप राम, वार्ड 21 की पार्षद उर्मिला मंडल, अधिवक्ता शशिभूषण कुमार, समाजसेवी बबलू पासवान, मंटू दास, प्रेम बच्चन बौद्ध, कैलाश दास आदि थे। यह भी पढ़ें- कार्यक्रम का किया गया आयोजन बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क और भारतीय बौद्ध मह...