गंगापार, अप्रैल 17 -- मांडा सीएचसी का ट्रांसफॉर्मर गुरुवार देर रात अचानक धू-धू करके जलने लगा। ट्रांसफॉर्मर की तेज लपटें देख सीएचसी परिसर में रह रहे कर्मचारियों और मरीजों के सहयोगियों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया तब किसी तरह आग बुझ पाई। गुरुवार रात से ही मांडा सीएचसी की बिजली गुल है। गर्मी के कारण बिजली का भार बढ़ने से अक्सर गांवों के ट्रांसफॉर्मर खराब हो रहे हैं। मांडा सीएचसी का 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर अचानक तेज आवाज के साथ तेज लपटों के साथ गुरुवार देर रात जलने लगा। ट्रांसफॉर्मर जलता देख सीएचसी के ओपीडी, इमरजेंसी और आवासीय परिसर में रहने वाले दर्जनों कर्मचारियों, उनके परिजनों, भर्ती मरीजों और मरीजों के सहयोगियों में अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, मची अफरातफरी यह भी पढ़ें- ट्रांसफॉर्मर फुंकने से सौ घरों की बत्ती...