बस्ती, अप्रैल 20 -- सल्टौआ। पीएचसी सल्टौआ में खड़ी कबाड़ हो चुकी 102 एंबुलेंस रविवार को धू-धू कर जल उठी। अधीक्षक के कमरे के पीछे आग की लपटे उठती देख आस-पास के लोग वहां जमा हो गए और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर आस-पास के पेड़ झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि अज्ञात कारण से पीएचसी की बाउंड्रीवॉल के पीछे आग लग गई थी। धीरे-धीरे यह आग पीएचसी की बाउंड्री के अंदर तक पहुंच गई। इमरजेंसी वार्ड व अधीक्षक के कमरे के पीछे एक 102 निष्प्रयोज्य एंबुलेंस खड़ी थी। एंबुलेंस में आग पकड़ लिया और गाड़ी जलने लगी। यह भी पढ़ें- धू-धू कर जल उठी कबाड़ घोषित एंबुलेंस काफी देर तक अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची।--महुलानी गांव में लगी आग, सामान जलाकप्तानगांज। हर्रैया थानाक्षेत्र के महराजगंज के समीप महुलान...