प्रयागराज, अप्रैल 18 -- फाफामऊ। नया थाना फाफामऊ के सामने खड़ी जब्त की गईं गाड़ियों में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां जल कर राख हो गई। करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। तब जाकर अगल बगल के लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के मुताबिक फाफामऊ पुराने थाने में जगह की कमी होने से अधिकतर मुकदमे से संबंधित गाड़ियों को बेला कछार में बने नए थाने के सामने खड़ा करा दिया गया था। शनिवार दोपहर में उन्हीं गाड़ियों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते एक साथ में कई गाड़ियों में आग लग गई जिससे मंजर और भयावह हो गए आग की ऊंची ऊंची लपटें व धुआं का गुबार देख आसपास के लोग सहमे रहे। करीब एक घंटे तक जली आग में सात गाड़ियां पूरी तरह जल गईं। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचार...