देवरिया, अप्रैल 27 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर रविवार शाम को आग लगने से धू कर जल उठा। लगभग आधा घण्टा तक ट्रांसफार्मर जलता रहा। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन मिलाया तो कर्मी लाइन काटने के बजाय जलते ट्रांसफार्मर का वीडियो मांगते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइन कटवाकर आग बुझाई।रामलीला मैदान पर सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से एक सप्ताह से तेल का रिसाव हो रहा था। आसपास के लोगों ने इसकी शिकायत विभाग से की, किंतु विभाग के लोगों ने ध्यान नहीं दिया, लिहाजा रविवार को शाम करीब साढ़े छह बजे ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल उठा। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर लीड में आग लगने से विद्युत आपूर्ति बाधित आसपास के लोग विद्युतकर्मियों को फोन मिलते रहे लेकिन 20 मिनट तक कोई रिस्पांस नहीं मिला। जब फोन ...