धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, बिजली हुई गुल
बागपत, मई 31 -- बागपत। जिलेभर में शनिवार शाम तेज धूल भरी आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं आंधी आते ही बागपत शहर समेत 40 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। आंधी से आम बागानों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिलेभर में कई दिन से मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। दो दिन पहले तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई थी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई थी। गत दिवस भी कभी तेज धूप निकली तो कभी बादल छाए रहे थे। शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह से शाम तक तेज धूप निकली रही, जिसके चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। गर्मी से बचने के लिए लोगों ने एसी-कूलर का सहारा लिया। शाम तक साढ़े तीन बजते ही आसमां काले बादलों से पट गया और देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। जिससे जनजीवन अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.