चंदौली, अप्रैल 3 -- इलिया। चकिया तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं दूसरी ओर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आंधी का असर बिजली व्यवस्था पर भी देखने को मिला। सैदूपुर फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रही और देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे लगभग 40 गांवों में अंधेरा छा गया। जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि कुछ घंटों बाद मौसम सामान्य हो गया, लेकिन अचानक आए इस बदलाव ने लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाएं चलने लगीं और देखते ही देखते आसमान में धूल का गुबार छा गया। सड़कों पर दृश्यता कम होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलिया क्षेत्र के कई स्थानों पर ...