बस्ती, अप्रैल 30 -- बस्ती, निज संवाददाता। कई दिनों से झुलसा रही भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट बदला। आसमान में घने बादल छाने के बाद जिलेभर में धूल भरी तेज आंधी चली, कई स्थानों पर बारिश हुई और ओले भी गिरे। तेज हवाओं से जगह-जगह टिनशेड उड़ गए, कई पेड़ धराशायी हो गए और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। हालांकि मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन बेहाल था। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर थे। लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदला। शाम के समय तेज हवाओं के साथ धू...