अयोध्या, मई 5 -- अयोध्या, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बढ़ते वायु प्रदूषण का असर अब लोगों की सांस पर साफ दिखने लगा है। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार के अनुसार धूल, मिट्टी, धुंआ और प्रदूषित हवा अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी के प्रमुख कारण बनते जा रहे हैं। खासकर शहरी क्षेत्रों में बढ़ता प्रदूषण मरीजों की संख्या में इजाफा कर रहा है। उन्होंने बताया कि कई लोगों को अलग-अलग चीजों से एलर्जी होती है, जो अस्थमा को ट्रिगर करती है। इनमें पालतू पशुओं के बाल, धूल के कण, धुंआ और मौसम में अचानक बदलाव प्रमुख हैं। ऐसे मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी सांस की तकलीफ को बढ़ा सकती है। यह भी पढ़ें- यूपी में 80 लाख अस्थमा पीड़ित उन्होंने कहा कि तापमान में गिरावट या बदलाव के दौरान अ...