नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। राजधानी में एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। धूल भरी हवाओं के चलते रविवार को नौ इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर यानी बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। हवा में इस समय प्रदूषक कणों का स्तर सामान्य से पौने तीन गुना ज्यादा है। दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से धूल उड़ाने वाली हवाएं चल रही हैं। इसके चलते हवा में धूल की मात्रा बढ़ी है और हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली की हवा दिन के समय खराब श्रेणी में रही थी। हालांकि, शाम को हुई आंधी-बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ। जिससे शनिवार को वायु गुणवत्ता के स्तर में सुधार देखा गया। लेकिन, रविवार को फिर से प्रदूषण के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी हुई। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को दिल्ली का ...