धूल के चलते खराब श्रेणी में पहुंची हवा
नई दिल्ली, मई 24 -- नई दिल्ली। धूल के चलते दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से ऊपर यानी खराब स्तर पर रहा। अगले दो दिनों के बीच वायु गुणवत्ता का स्तर इसी के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली में गर्म मौसम और धूल उड़ाने वाली हवाओं का असर वायु गुणवत्ता पर भी पड़ा है। धूल कणों के चलते प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 205 अंक पर रहा। इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 195 अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर इसमें 10 अंकों की वृद्धि हुई है। मानकों के मुताबिक, हवा की में पीएम 10 कणों का स्तर 100 से नीचे रहने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.