पीलीभीत, जून 8 -- हरदोई ब्रांच नहर की पटरी रोड बदहाल होकर जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते आवागमन के बीच सड़क पर हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। डगा और माधोटांडा मार्ग पर पुलों से आवागमन बंद होने के बाद हरदोई ब्रांच नहर की पटरी रोड से ही आवागमन किया जा रहा। इधर अब डगा और माधोटांडा रोड पर पुलों के निर्माण के कारण सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में वाहन नहर पटरी मार्ग से गुजरने लगे हैं। बढ़ते यातायात दबाव के कारण सड़क की हालत और खराब हो गई है। कई स्थानों पर सड़क उखड़ चुकी है और गहरे गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। दिनभर वाहनों की आवाजाही से सड़क प...