नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। तेज हवा के साथ उड़ रही धूल के कारण बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में पहुंच गया। दिल्ली की हवा में प्रदूषण स्तर मानकों से सवा दोगुना से ज्यादा दर्ज किया गया। दिल्ली के लोगों को इस बार गर्म मौसम में भी खराब हवा का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर हवा के साथ उड़ रही धूल के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- धूल के कणों ने दूषित की हवा इस स्तर की हवा को खराब श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले यह सूचकांक 177 था। यानी चौबीस घंटे के भीतर सूचकांक में 39 अंकों की बढ़ोतरी हुई है।मानकों के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.