बदायूं, मार्च 1 -- कछला। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। इन दिनों मिट्टी, पत्थर डालने का कार्य कराया जा रहा है। एनएचएआई ने पुल, पुलिया बनवाना भी शुरू कर दिये हैं। जिसके चलते मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित हो रहा है। जगह-जगह डायवर्जन के चलते लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। डंपर से ले जाई जा रही मिट्टी सड़क पर बिखरती है और धूल उड़ने से लोगों को दिक्कत होती है। खासकर बाइक से चलने वाले परेशान होते हैं। बाइक चालक संजय और कारचालक सुदर्शन ने बताया कि रोड पर उड़ती धूल की वजह से निकलना दूभर हो गया है। जल्द समस्या दूर करायी जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.