प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन उपरापट्टी गांव निवासी सुषमा देवी पत्नी राम कृष्ण के पड़ोसी शनिवार को उसके घर के पास गेहूं की मड़ाई करा रहे थे। धूल सुषमा के घर में जा रही थी। सुषमा ने धूल घर में जाने का विरोध किया तो आरोपियों ने घर घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता सुषमा की तहरीर पर पुलिस ने विपिन, नितिन, राधा देवी, मिथुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...