नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- नई दिल्ली। धूल उड़ाने वाली हवाओं के चलते दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों का सूचकांक 200 से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, अगले दो दिनों के बीच प्रदूषण के स्तर में सुधार होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली की हवा में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 के अंक पर रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह सूचकांक 167 के अंक पर रहा था। यानी चौबीस घंटे के भीतर सूचकांक 27 अंकों की बढ़ोतरी हुई है। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा धूल उड़ाने वाली हवाओं और सूखे मौसम के चलते दिल्ली की हवा में प्रदूषण के स्तर में बढ़ोतरी हुई है। सीपीसीबी के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.