बगहा, मार्च 20 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। शुक्रवार की दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम के मिजाज में अचानक परिवर्तन दिखा। आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी-तूफान शुरू हो गई। आंधी के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। धूलभरी तेज आंधी के कारण एनएच मुख्य सड़क सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर दृश्यता काफी कम हो गई। हालात ऐसे हो गए कि धूलकणों के कारण सड़कों पर अंधेरा सा छा गया। दिन में रात का मंजर दिखा ऐसे में वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा और कई जगहों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...