चंदौली, अप्रैल 3 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में इधर बीच करीब 15 दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव चल रहा है। जिससे खेती को नुकसान पहुंचने लगा है। बीते बुधवार की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद गुरुवार को मौसम ठीक रहा लेकिन शुक्रवार को दोपहर बाद अचानक फिर बिगड़ गया। आसमान में बादल छाने के साथ ही धूलभरी आंधी से अंधेरा छा गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। खेतों में गेहूं से लेकर जौ, चना, मटर, मसूर की फसल पककर तैयार है और किसान कटाई के साथ मड़ाई की तैयारी कर चुके हैं। ऐसे में मौसम की बेरुखी से काफी नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार, दोपरह बाद मौसम में आए बदलाव के बाद इलाके में तेज आंधी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोग घरों में कैद हो गए। वहीं हल्की बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में फसल पककर तैया...