धूलभरी आंधी के बाद जिले के कई इलाकों में हुई हल्की बारिश
चंदौली, जून 14 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज धूप और उमसभरी गर्मी से बेहाल लोगों को दोपहर बाद चली धूलभरी आंधी और कई क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी से राहत मिली। पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई जबकि मैदानी इलाकों में तेज हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। आंधी के दौरान कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। शनिवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर करीब एक बजे पश्चिमी दिशा से तेज पछुआ हवा चलनी शुरू हुई और देखते ही देखते धूलभरी आंधी ने पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- तेज हवा और गरज के साथ हुई बारिश की बौछार से राहत तेज हवाओं से सड़क किनारे लगे पेड़-पौधे झूमने लगे और कई स्थानों पर धूल का गुबार छा गया। अचानक बदले मौसम के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.