धूरा के यशदीप का नवोदय विद्यालय में चयन
चम्पावत, मई 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। सूखीढांग के समीपवर्ती धूरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ाकोट के मेधावी छात्र यशदीप जोशी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय चम्पावत में कक्षा छह के लिए हुआ है। इसके साथ ही आदित्य उपाध्याय और सपना बिष्ट का चयन राजीव नवोदय विद्यालय लोहाघाट के लिए हुआ है। प्राथमिक विद्यालय चौडाकोट के मेधावी छात्र छात्राओं का विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में विगत वर्षों में लगातार चयन हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्णपाल सिंह बोहरा, शैलेश मटियानी पुरस्कार प्राप्त सहायक अध्यापक जहीर अब्बास धूरा की प्रधान सरस्वती राना समाजसेवी पंडित शंकर जोशी ने खुशी जताई है और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- रौलमेल की सिमरन का जवाहर नवोदय के लिए चयन यह भी पढ़ें- मलेथा स्कूल के नौनिहालों ने नवोदय व सैनिक विद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.