चम्पावत, दिसम्बर 28 -- टनकपुर, संवाददाता। चम्पावत विलेज फाउंडेशन की ओर से धूरा और अमोड़ी में दो दिनी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 ग्रामीणों को निशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। फाउंडेशन के निदेशक जीवन चंद्र जोशी ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज अमोड़ी और प्राथमिक विद्यालय धूरा में आयोजित शिविरों में डॉ.हर्ष चौहान, डॉ.कुलदीप चंद्रा, डॉ.प्रदीप कौल, डॉ.शशाक और पंकज राणा ने 350 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर के संचालन में केएन तिवारी, नितिन जोशी, नरेंद्र जोशी, शंकर जोशी, कमल किशोर, नंदाबल्लभ जोशी, महेंद्र सिंह राणा, कृष्ण बोहरा, नवीन सिंह आदि ने सहयोग दिया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.