अल्मोड़ा, जून 18 -- रानीखेत। ताड़ीखेत ब्लॉक के धूराफाट के गांवों में गुलदार ने आतंक मचाया हुआ है। दिन दहाड़े मवेशियों को निवाला बना गुलदार ने पशुपालकों की रोजी रोटी प्रभावित कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि गोशाले भी सुरक्षित नहीं हैं। तड़के ही गुलदार गोशाले से मवेशियों को उठा ले जा रहा है। धूराफाट के नावली, लछीना, मनारी, स्यूं, जैना सहित तमाम गांवों में गुलदार ने पशुपालकों की दिनचर्या प्रभावित करके रख दी है। आए दिन गांव में मवेशियों को निवाला बनाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...