नई दिल्ली, मार्च 20 -- एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) भारत में अपनी पकड़ को लगातार मजबूत कर रही है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही अपनी D+ सेगमेंट की Majestor को अनाउंस किया था। कंपनी जल्द ही कीमत से भी पर्दा उठाने वाली है। मैजेस्टर के अलावा भी एमजी कई नई एसयूवी को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इनमें MG Starlight 560 Hybrid and EV के साथ कुछ और गाड़ियां शामिल हैं। तो आइए जानते हैं एमजी की इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में।MG IM6 electric SUV एमजी, चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी SAIC Motors के प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार ब्रैंड IM Motors को भारत लाने की तैयारी में लगी है। इस ब्रैंड की पॉप्युलर IM6 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च होगी। उम्मीद है कि यह एसयूवी इसी साल अक्टूबर में इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। इसकी कीमत 60 लाख र...