नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Samsung नई S26-सीरीज फोन में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में जुट गया है। खबरें हैं कि Samsung Galaxy S26 FE जल्द लॉन्च हो सकता है, क्योंकि इसे हाल ही में अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने का हिंट मिलता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने अगली पीढ़ी के 'फैन एडिशन' फोन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसकी यूरोपीय कीमत अब लीक हो गई है। एक रिपोर्ट से पता चलता है कि कथित मॉडल अपने पिछले मॉडल की तुलना में अधिक महंगा हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S26 FE के तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होने की उम्मीद है, जो 128GB से शुरू होंगे। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास होगा, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर...इतनी होगी Samsung Galaxy S26 FE की कीमत (संभावित) टिप्स्टर बिलबिल-कुन का हवाला देते ...