नई दिल्ली, फरवरी 26 -- iQOO Z11x india launch soon: आईकू तेजी से भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। अब iQOO ने भारत में iQOO Z11x को टीज करना शुरू कर दिया है। आईकू इंडिया वेबसाइट और अमेजन पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जहां कंपनी ने स्मार्टफोन में मिलने वाले कई खास फीचर्स का खुलासा किया है। लिस्टिंग से फोन की पहली झलक भी देखने को मिलती है। अब जब Z11x का पहला टीजर लाइव हो गया है, तो ऐसा लग रहा है कि यह अगले महीने यानी मार्च में भारत में डेब्यू कर सकता है। कंपनी का दावा है कि यह सेगमेंट का सबसे तेज फोन होगा और इसने 1 मिलियन से ज्यादा का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.iQOO Z11x में मिलेंगे यह खास फीचर्स टीजर में अपकमिंग iQOO Z11x को मिंट कलर में दिखाया गया है, जिससे कम से क...