नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Tecno POP X 5G india launch set for 20 April: टेक्नो भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे है। अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। टेक्नो के अपकमिंग फोन का नाम Tecno POP X 5G है। कंपनी ने फोन की माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है, जहां कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स को भी टीज कर दिया है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...इस दिन लॉन्च होगा Tecno POP X 5G दरअसल, फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइल हो गई है,जहां कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट और खास फीचर्स को टीज किया है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि फोन भारत में 20 अप्रैल को दोपहर 12PM लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म हो गया ...