बागेश्वर, जनवरी 24 -- बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम खुशगवार रहा। दिनभर चटख धूप खिली। धूप निकलते ही लोग बर्फबारी का आनंद लेने के लिए कौसानी, धूर, हुड़मधार, पालड़ीछीना आदि क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर बर्फबारी का आनंद लिया। लोगों ने बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर भी बरसाए। हिमालय की लंबी हिमशृंखला चांदी सी चमक बिखेरती रही। मालूम हो कि शुक्रवार को जिले में जमकर बफबारी हुई। रातभर बारिश होती रही। बागेश्वर के पालड़ीछीना, मनकोट, हुड़मधार, गिरेछीना तक बर्फबारी हुई। गरुड़ के द्यौनाई घाटी के थाकला गांव में आधा फिट तक बर्फबारी हुई। मौसम की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने शनिवार को जिले के कक्षा एक से 12 तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी कर दी, लेकिन शनिवार को धूप निकलते ही बच्चे बर्फबारी का आनंद लने पहुंचे। कौसानी में स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.