धनबाद, मार्च 2 -- सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित उपासना केंद्र मंदिर परिसर में रविवार को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर गाजे बाजे, भांगड़ा व छऊ नाच के साथ श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चन्द्र जी की भव्य सुसज्जित झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सुदामडीह मेन कॉलोनी स्थित उपासना केंद्र मंदिर से शुरू होकर स्वारडीह, अजमेरा, अंबेडकर चौक, रेलव गेट ऑटो स्टैंड, पाथरडीह लोको बाजार, मोहन बाजार होते हुए पुनः वापस उपासना केंद्र मंदिर पहुंची। जहां रेलवे गेट ऑटो स्टैंड में समाजसेवी राजेश कुमार सिंह की ओर से भक्तों के लिए शर्बत व फल नाश्ता की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के इस दौरान भक्ति भजन कीर्तन के साथ धर्म सभा एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें श्रीश्री ठाकुर जी की दिव्य जीवन एवं उनके वाणी पर प्रकाश...