मेरठ, जून 6 -- मोदीपुरम। गायत्री चेतना केंद्र पर गुरुवार को गायत्री जयंती महा पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह मौजूद रहे। गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर 9 कुंडिय गायत्री महायज्ञ दीक्षा संस्कार पुंसवन संस्कार विद्यारंभ मुंडन संस्कार आदि संस्कार संपन्न कराए गए। 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में हजारों साधकों ने गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रदान की। संचालन ओमकार सारण ने किया। महापौर हरिकांत अहलूवालिया और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह ने 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में आहुतियां प्रदान कर गायत्री माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। गायत्री परिवार मेरठ के जिला प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा ने बताया परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने 2 जून 19...