हजारीबाग, अप्रैल 6 -- ​बड़कागांव, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़कागांव भाजपा पूर्वी मंडल द्वारा खरांटी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव द्वारा भाजपा का ध्वज फहराकर की गई। इसके पश्चात, भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। ​मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।उन्होंने पार्टी की विकासोन्मुख नीतियों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। ​भाजपा अंत्योदय के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है, जिसका लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।​स्थापना दिवस के इस गौ...