संतकबीरनगर, फरवरी 20 -- राजघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर क्षेत्र स्थित राजघाट के बाबा मोहकम दास स्थान पर गुरुवार को श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बूधा नदी तट से कलश शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा बाबा मोहकम दास स्थान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर गाजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। यज्ञ स्थल पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि श्री विष्णु महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण के लिए आयोजित किया गया है। यज्ञ के दौरान प्रतिदिन प्रवचन, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्...