हाथरस, जनवरी 1 -- हाथरस, संवाददाता। शहर में बुधवार रात हर तरफ नए साल के जश्न का उल्लास नजर आया। युवाओं ने जमकर मस्ती की। रात को जैसे ही 12 बजे वैसे ही पूरा शहर हैप्पी न्यू ईयर के साथ आतिशबाजी के धमाकों से गूंज उठा। देर रात तक लोगों ने खूब जश्न मनाया। सोशल मीडिया पर नववर्ष की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए बुधवार की सुबह से लोग होटल-रेस्तरां में बुकिंग कराना शुरू कर दिया। होटल और रेस्तरां संचालकों ने इस मौके को जमकर भुनाया। होटल-रेस्तरां में आकर्षक सजावट की गई। गिफ्ट गैलरियों में भी खासी भीड़ रही। साल के पहले दिन के स्वागत के लिए खास तैयारियां की गईं। शाम होते ही होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों पर जश्न का दौर शुरू हो गया। लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। देर रात तक डीजे पर लोगों ने जमकर डांस किया। नए साल के जश्न में...