भागलपुर, अप्रैल 16 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। दुनिया में यदि सबसे ज्यादा खूबसूरत कुछ है तो वह किसी की आवाज है। शराब, धूम्रपान और चीख-चिल्लाकर इस आवाज के साथ खिलवाड़ कर रहे लोगों को इसकी भरपाई बहुत महंगी पड़ रही है। डॉक्टर्स ने जागरूक करने के उद्देश्य से आज का दिन चुना, जिसे विश्व आवाज दिवस के रूप मनाया जाने लगा। आलम ये है कि अपनी आवाज को लेकर जागरूक हुए लोग आवाज खराब होने की स्थिति में इलाज के लिए डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। लेकिन जितनी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, डॉक्टर असल संख्या की तुलना में बहुत ही कम बता रहे हैं।हर सप्ताह एक-दो लोग आ रहे अपनी खराब हुई आवाज का इलाज करानेजवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के ईएनटी (कान, नाक व गला रोग) विभाग में हर सप्ताह एक से दो मरीज अपने खराब हुई आवाज का इलाज कराने के ल...