नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आर्ट और टेक्नोलॉजी के बदलते दौर में प्रिंटमेकिंग की समृद्ध परंपरा को रेखांकित करती प्रदर्शनी प्रिंट एज: द आर्ट ऑफ प्रिंटमेकिंग इन द एज ऑफ एआई रिप्रोडक्शन धूमीमल आर्ट गैलरी में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। प्रदर्शनी में 100 से अधिक कलाकारों की 156 प्रिंट कृतियां प्रदर्शित हैं। इसमें पाब्लो पिकासो, मार्क शागाल, अनीश कपूर सहित भारतीय कलाकार लक्ष्मा गौड़ और ज्योति भट्ट की रचनाएं शामिल हैं। प्रदर्शनी 3 फरवरी से 14 मार्च तक कनॉट प्लेस स्थित गैलरी में चलेगी। दर्शक इसे रोजाना सुबह 11 से शाम 7 बजे तक निःशुल्क देख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.