पटना, मार्च 31 -- Bihar Assembly Committee List: बिहार में विधानसभा की 19 समितियों का गठन कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) प्रेम कुमार की मंजूरी के बाद समितियों के अध्यक्ष और सदस्य की सूची जारी कर दी गई है। राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से दूर रहे कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के एमएलए फैसल रहमान को भी एक-एक कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। बाहुबली विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग से संबंधित कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि अनंत कुमार सिंह को पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति में बतौर सदस्य रखा गया है। विधानसभा की इन समितियों का गठन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए किया गया है। इनका कार्यकाल 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक रहेगा। विधानसभा की नियम समिति के अध्यक्ष स्पीकर प...