प्रयागराज, जून 28 -- प्रयागराज। धूमनगंज थानाक्षेत्र के गंगाविहार कॉलोनी में हाईकोर्ट के अधिवक्ता के मकान में सेंधमारी कर बदमाशों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी का लॉक तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और डेढ lakh रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गंगाविहार कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी हाईकोर्ट के अधिवक्ता सत्येंद्र पांडेय की तहरीर के मुताबिक, वह 20 जून की सुबह परिवार के साथ वाराणसी में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर से निकलते समय मुख्य गेट पर ताला लगाने के साथ सभी दरवाजों की सेंट्रल लॉकिंग कर दिया था। 21 जून की शाम करीब चार बजे जब परिवार वापस लौटा और मेनगेट खोलकर अंदर पहुंचा। सीढ़ी के पास की दीवार टू...