बागपत, जून 11 -- मुख्यमंत्री विवाह योजना से होने वाली शादियों के लिए मवीकलां गांव स्थित हरि कैसल रिसोर्ट को बुक किया गया है, जहां 12 जून विवाह संपन्न होगा। शादियों के लिए पहले ही लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया था, अब आवेदनों का सत्यापन किया जा रहा है। दिन रात अधिकारी और कर्मचारी सत्यापन में जुटे हुए है। आवेदनों में काफी संख्या में अपात्र भी मिल रहे है। शादी की भी तैयारियां की जा रही है। शासन से जिले को मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत वर्ष 2026-27 में 480 बेटियों की शादियां कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वित्त वर्ष के लिए मिले लक्ष्य को जिला स्तर पर विभाजित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- धूमधाम से होंगे 144 बेटियों के विवाह, अंतिम दौर में सत्यापन जून माह में 144 शादियां करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के अनुसार जिले में 200 आवे...