चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- मनोहरपुर। मनोहरपुर प्रखंड के शहरी क्षेत्र में मंगलवार को पारम्परिक रीति रिवाज़ व पुरे उत्साह के साथ मंगला उषा पूजा धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मनोहरपुर के लाइनपर, टुंगरी टोला, मणिपुर व बीस खोली में मंगला उषा पूजा आयोजित की गई। इस दौरान व्रती महिलाओं ने मनोहरपुर के कोयल व कोयना नदी से जल भर कर गाजे बाजे के साथ भक्ति में झूमते हुए पूजा की शुरुआत किया। इस दौरान सभी पूजा स्थलों में बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुए। घाट में पूजा करने के बाद व्रती महिलाओ ने मुख्य सड़क से कलश यात्रा कर नगाड़े की थाप पर झूमते हुए पूजन बेदी तक कलश लेकर पहुंची। इस दौरान विभिन्न जगहों में रुक रुक कर पूजन बेदी बना कर बलि दिया गया।पूजन स्थल पहुंचने के बाद पूजा स्थल पर विधिवत पूजा सम्पन्न की गई, जिसके उपरांत देर शाम मुख्य पू...