देवघर, अप्रैल 11 -- करौं,प्रतिनिधि। करौं बाजार के प्रसिद्ध कोटाल काली मंदिर में वार्षिक काली पूजा धूमधाम से भक्तिमय वातावरण में शनिवार को संपन्न हुआ l मौके पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना करने के लिए लगी रही, जो दोपहर तक जारी रहा l पूजा अर्चना करने वालों में रांहा, सीरियां, करौं,कमलकर, दुबरा, गौरीपुर तारापुर, सालतर, गोविंदपुर, कमलकर, चंदचौरा कैनबेरिया, डिंडाकोली आदि गांव के लोग शामिल थे l लोगों ने पूजा अर्चना कर अपने-अपने परिवार के लिए मंगलकामना की l वहीं पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोचार के साथ काली माता की वार्षिक पूजा कराई गई। इस अवसर पर दर्जनों बकरे की बलि दी गई। जिसका प्रसाद लोगों ने अपने घरों में ले जाकर ग्रहण किया l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.